एक अबूझ सी प्यास..........
by Rajani Bhardwaj on Thursday, May 24, 2012 at 5:57pm ·
एक अबूझ सी प्यास
जागती है रह रह कर
जो मुझमे बार बार
पाना चाहती है खुद की पुष्टि
खुद के होने के अहसास की संतुष्टि
पोषित करती स्व की तृप्ति !!!
कर देती है
रेत के सेहरा को
घनी बस्ती में तब्दील
माघ पूस की अँधेरी रातों में
मेघ मल्हार सी बरसती
झूमती थिरकती नाचती मदमस्त सी !!!
देती है दस्तक
जागृत करों से
सुप्त चेतना के द्वार पर
चूर चूर हो मेरे वजूद में बिखरती
कण कण जुड़ सिमटती हुयी
बन मेरा हिस्सा हो जाती मुझमे समाहित !!!
मिटाती है अंतर
अंतस के बिम्ब
और प्रकट प्रतिबिम्ब का
साया और काया को कर एकाकार
पूर्णता की अस्तित्व को दे पहचान
बन जाती है मेरी जीवन प्रतिध्वनि !!!
करती है चोट
उत्ताल लहरों से
बांध के दरवाज़ों पे
हर बार लौटती है मेरी जवाबदारी के रूप में
नही टूटती उसकी हिम्मत ना ही हारती मुझसे
आउंगी फिर कहती हुई जाती है पलट !!!
विस्मय होता है
उसके जूनून की हद पे
उसके जीवन संज्ञान से
रोकती हूँ फिर भी उसे हर बार
फिर भी वो आती है रह रह कर बार बार
कर जाती है थोड़ी और चौड़ी मन बांध की दरार !!!
रजनी
पाना चाहती है खुद की पुष्टि खुद के होने के अहसास की संतुष्टि पोषित करती स्व की तृप्ति !!! Apne Aapko Janne ke sukhad ahsaas ki Anubhuti...Shabdo ke sundar Sanyojan ke saath..samvednao ke saath...Behtreen Rachna Ke Liye Bahut Bahut Badhai Rajani Ji
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDelete