JAAN:
क्या चाहती हूँ मैं आखिर............by Rajani Bhar...: क्या चाहती हूँ मैं आखिर............ by Rajani Bhardwaj on Saturday, June 23, 2012 at 1:24am · ...
Friday, 22 June 2012
क्या चाहती हूँ मैं आखिर............
by Rajani Bhardwaj on Saturday, June 23, 2012 at 1:24am ·
अनकही सी चुप सी बिना किसी कशिश के
सुबह से शाम जुटी होती है ढेर सारे कामों में
“आखिर चाहती क्या हो तुम ???”
एक दिन हो बेसब्र पूछ बैठा वो लगभग चिल्लाते हुए
“ क्या चाहती हूँ मैं आखिर ??? तो सुनो
स्व को अनुभूत कर
खामियों और अच्छाइयों को स्वीकार कर
अपने सरल स्वबोध को उसकी पहचान देना चाहती हूँ
थोपे हुए अलंकरण हटा के
चेतना के द्वार पे लगे मानसिक बंधन के तालों को खोल
खुली हवा में स्व अस्तित्व को तलाशना चाहती हूँ
रेट रटाये सवालों और जवाबों से परे
ज़ेहन पे अनवरत दस्तक देते कुछ अलग से सवालों के
जवाब स्वयं की जवाबदेही के हौसले पे ढूँढना चाहती हूँ
रख बरक़रार स्त्री भाव
स्त्री की नैसर्गिकता को स्त्रीत्व के मान सम्मान को
हमेशा के लिए पहले पायदान पे रखना चाहती हूँ
ना आगे ना पीछे तुझसे ऐ हमकदम
मैं तेरे क़दमों से मिला सुरताल सांसों की हर राह पे
जीवन की सम्पूर्णता को रच बस के जीना चाहती हूँ
हक या कर्तव्य में ना उलझ
समभाव, सहज सहजात भाव की स्वीकृति की
एक गाढ़ी और साझी समझाइश पाना चाहती हूँ
मैं मैं बनी रहूँ और तू तू बना रहे
फिर भी हर पल हम बन कर साझा जीवन के सफ़र में
सह अस्तित्व के आधार की पुष्टि चाहती हूँ
सच तो फ़कत इतना है कि
मैं रिश्तों बुनियाद में बुने ,गुने ,सहेजे, समझे निज मन के
प्रेम और विश्वास को बचाना चाहती हूँ “
उमड़ते खार में ज़ब्ज़ कर इन्हें
बिन बरसे बिन गरजे वो बदली लौट गई
धीमे से वो मुस्कराई और कहा “कुछ भी तो नही”
Subscribe to:
Posts (Atom)