JAAN:
क्या चाहती हूँ मैं आखिर............by Rajani Bhar...: क्या चाहती हूँ मैं आखिर............ by Rajani Bhardwaj on Saturday, June 23, 2012 at 1:24am · ...
Friday, 22 June 2012
क्या चाहती हूँ मैं आखिर............
by Rajani Bhardwaj on Saturday, June 23, 2012 at 1:24am ·
अनकही सी चुप सी बिना किसी कशिश के
सुबह से शाम जुटी होती है ढेर सारे कामों में
“आखिर चाहती क्या हो तुम ???”
एक दिन हो बेसब्र पूछ बैठा वो लगभग चिल्लाते हुए
“ क्या चाहती हूँ मैं आखिर ??? तो सुनो
स्व को अनुभूत कर
खामियों और अच्छाइयों को स्वीकार कर
अपने सरल स्वबोध को उसकी पहचान देना चाहती हूँ
थोपे हुए अलंकरण हटा के
चेतना के द्वार पे लगे मानसिक बंधन के तालों को खोल
खुली हवा में स्व अस्तित्व को तलाशना चाहती हूँ
रेट रटाये सवालों और जवाबों से परे
ज़ेहन पे अनवरत दस्तक देते कुछ अलग से सवालों के
जवाब स्वयं की जवाबदेही के हौसले पे ढूँढना चाहती हूँ
रख बरक़रार स्त्री भाव
स्त्री की नैसर्गिकता को स्त्रीत्व के मान सम्मान को
हमेशा के लिए पहले पायदान पे रखना चाहती हूँ
ना आगे ना पीछे तुझसे ऐ हमकदम
मैं तेरे क़दमों से मिला सुरताल सांसों की हर राह पे
जीवन की सम्पूर्णता को रच बस के जीना चाहती हूँ
हक या कर्तव्य में ना उलझ
समभाव, सहज सहजात भाव की स्वीकृति की
एक गाढ़ी और साझी समझाइश पाना चाहती हूँ
मैं मैं बनी रहूँ और तू तू बना रहे
फिर भी हर पल हम बन कर साझा जीवन के सफ़र में
सह अस्तित्व के आधार की पुष्टि चाहती हूँ
सच तो फ़कत इतना है कि
मैं रिश्तों बुनियाद में बुने ,गुने ,सहेजे, समझे निज मन के
प्रेम और विश्वास को बचाना चाहती हूँ “
उमड़ते खार में ज़ब्ज़ कर इन्हें
बिन बरसे बिन गरजे वो बदली लौट गई
धीमे से वो मुस्कराई और कहा “कुछ भी तो नही”
Thursday, 24 May 2012
एक अबूझ सी प्यास..........
by Rajani Bhardwaj on Thursday, May 24, 2012 at 5:57pm ·
एक अबूझ सी प्यास
जागती है रह रह कर
जो मुझमे बार बार
पाना चाहती है खुद की पुष्टि
खुद के होने के अहसास की संतुष्टि
पोषित करती स्व की तृप्ति !!!
कर देती है
रेत के सेहरा को
घनी बस्ती में तब्दील
माघ पूस की अँधेरी रातों में
मेघ मल्हार सी बरसती
झूमती थिरकती नाचती मदमस्त सी !!!
देती है दस्तक
जागृत करों से
सुप्त चेतना के द्वार पर
चूर चूर हो मेरे वजूद में बिखरती
कण कण जुड़ सिमटती हुयी
बन मेरा हिस्सा हो जाती मुझमे समाहित !!!
मिटाती है अंतर
अंतस के बिम्ब
और प्रकट प्रतिबिम्ब का
साया और काया को कर एकाकार
पूर्णता की अस्तित्व को दे पहचान
बन जाती है मेरी जीवन प्रतिध्वनि !!!
करती है चोट
उत्ताल लहरों से
बांध के दरवाज़ों पे
हर बार लौटती है मेरी जवाबदारी के रूप में
नही टूटती उसकी हिम्मत ना ही हारती मुझसे
आउंगी फिर कहती हुई जाती है पलट !!!
विस्मय होता है
उसके जूनून की हद पे
उसके जीवन संज्ञान से
रोकती हूँ फिर भी उसे हर बार
फिर भी वो आती है रह रह कर बार बार
कर जाती है थोड़ी और चौड़ी मन बांध की दरार !!!
रजनी
Thursday, 10 May 2012
चाँद को सूरज में ढलते देखा.....
चाँद को सूरज में ढलते देखा...........
by Rajani Bhardwaj on Thursday, May 10, 2012 at 7:08pm ·
तुम आये तो मैंने अपने चाँद को सूरज में ढलते देखा
तेरी बांहों की आंच में अपना आसमां पिघलते देखा !!
तेरी सुवासित सांसों की बयार से महका मेरा आँचल
मेरी पेशानी पे तेरे लबों का बिखरता तब्बसुम देखा !!
बरसते मेघों में झिमिर झिमिर सा सरस रास समाया
मेरे काले घने गेसुओ में तेरी रातों को बहकते देखा !!
तेरे चेहरे के नूर में गुम हुए तल्खियों के चुभते अँधेरे
तेरे तन में अपनी जां को हौले- हौले सिमटते देखा !!
" रजनी "

Tuesday, 8 May 2012
प्रस्फुटिता
प्रस्फुटिता
by Rajani Bhardwaj on Sunday, May 29, 2011 at 7:34pm ·
अबोध आपगा के अंतर्मन की
स्नेह पगी गीली मन की माटी में
सूरज की रश्मियों की ऊष्मा से पोषित
ठंडी पुरवाई की छुअन से सोती जागती
वो कुनमुनाई और एक करवट ले
आँखे खोली उसने इस जंहा में !!
सुबह की ओस में नहायी हुई कोमलांगी
सरल ह्रदय ,भीगे सुनहरे बालों से,
पलकें झपकती, अधखुले होठों से
झूल गई अबोध आपगा की बांहों में !
कुछ इठलाती ,कुछ इतराती,
अपने आप पर वो मुस्काती,
निज अस्तित्व का बोध कराती यूँ जन्मी
हमारी अजन्मी प्रस्फुटिता !!
वो है अजन्मी पर जन्मी वो आपगा की कोख से
अबोध के प्रेम संचयन से
न होकर भी अपने निज को पुष्ट करती
भरती जीवन के रीतेपन को
आपगा की रसधार में डूबकर तृप्त मन ले
पांखुरी से अंगो को धीरे धीरे खोलती
अबोध के सीने से लिपट
नन्ही बाहें गले में डाल
दुलारती , हिया को हर्षाती
अबोध आपगा की स्नेहिल महक से पल्लवित हो
सारे जग को महकाती
हमारी अजन्मी प्रस्फुटिता!!
जान की जान वो अबोध का ईमान वो
आपगा के दर्द का ईनाम वो, प्यार की पहचान वो ,
प्यास की तृप्ति वो , गुलाब की कोमलता वो ,
रजनीगंधा की महक वो ,हिना की चमक वो
अबोध आपगा के एकाकार होने का प्रमाण वो
निष्ठां वो निज मन की ,प्रतिष्ठा इस उपवन की
हमारी अजन्मी प्रस्फुटिता !!
ओ प्रस्फुटिता
तुम नन्ही ,तुम कोमल ,
तुम नाज़ुक , तुम भोली
पर तुम चेतन बन
सृजन का नया संसार रचाती,
ओ हमारी अजन्मी प्रस्फुटिता
तुम जन्मी हो अबोध आपगा के अंतस से
और सरस बह रही हो , कल कल करती
अबोध में
आपगा में
अबोध आपगा में,
निरंतर , अनवरत , सदा सर्वदा ,
शाश्वत
हमारी अजन्मी प्रस्फुटिता !!
जनवरी , २०१०.

ओ प्रिये तुम्हारा प्यार ........
ओ प्रिये तुम्हारा प्यार .........
by Rajani Bhardwaj on Friday, April 6, 2012 at 12:46am ·
झुलसती तप्त रेत पे बरसता मेघ मल्हार
तेज़ गर्म हवाओं में बहती शीतल मंद बयार
ओ प्रिये तुम्हारा प्यार
तरु से झरते पीत पातों में कोंपल सा श्रंगार
हौले से कस बाहुपाश में खिला जाते हरसिंगार
ओ प्रिये तुम्हारा प्यार
लरजते अधरों पे बरसते बन मधु अपार
भीगी नम पलकों का पी जाते सब खार
ओ प्रिये तुम्हारा प्यार
तम से घिरी रजनी में रजनीकर से ढुलाते दुलार
नभ पे जा टंगती आशाये अपने पंख पसार
ओ प्रिये तुम्हारा प्यार
खनकती चूड़ियों में बस जाता मेरा संसार
कह उठता मन चलो रे डोली उठाओ कहार
ओ प्रिये तुम्हारा प्यार
मन को थपथपा बढ़ा जाते मेरा एतबार
तुझमे समा मेरा मैं पा जाता पूर्ण विस्तार
ओ प्रिये तुम्हारा प्यार
** रजनी**

रिश्ता बेटी का अपने पिता से..........
रिश्ता बेटी का अपने पिता से...........
by Rajani Bhardwaj on Wednesday, March 28, 2012 at 12:48am ·
न ही आता है याद कभी उनकी गोद में खेलना
न ही है याद कभी उनसे ढेर सी बाते बतियाना
याद आता है मेरा प्रथम श्रेणी में उतीर्ण होना
और उनकी चमकती आँखों से कहना बिलकुल मुझ सी है
याद आता है मेरे काले रंग के लिए उनका कहना
मेरे पापा भी काले हैं और मैं उनकी बेटी हूँ उन जैसी ही
याद आता है उनका एक से आकार में सब्जी काटना
घर के कामो में मजे से बाते करते हुए माँ का हाथ बांटना
याद आता है रोज़ सुबह उनके हाथों का स्पर्श माथे पे
'सो रही है लाली' -- सुनना यही शब्द रोज़ कानो में
असहाय से संघर्ष कर रहें हैं आज अपने शरीर से
और मैं निःसहाय निरुपाय सी जूझ रही हूँ खुद से
कितना अनोखा है रिश्ता बेटी का अपने पिता से
जाना ,समझा, सीखा, पाया सब अबोले संवादों से
बेटियां परायी होकर भी कितनी अपनी होती है
बेटियां अपनी होकर भी कितनी परायी हो जाती हैं
रजनी
( पापा, जीवन की अपनी चुनी राहों पे चलते
हमेशा आप मेरे साथ रहे है मेरे विचार और कार्यों में
सब कहते हैं मैं आपकी फोटोकोपी हूँ ........)

मेरा ख़त
मेरा ख़त मुझ तक ही रह जाता है..
by Rajani Bhardwaj on Sunday, March 25, 2012 at 12:19am ·
तेरी खुशबू में लिपटी
सांसों की डोर में
प्रीत और दर्द की
स्याह व सुर्ख रोशनाई से
मन की कोरी स्लेट पे
लिखती हूँ रोज़
अनगिनत ख़त तुम्हे
एक एक हर्फ़ में
अंतस की तपिश समेट
एक एक सिलवट को
बना शब्द उड़ेल देती हूँ
जिन्दगी की
हर शिकन की
शिनाख्त को
उकेरती हूँ बारीकी से
नख से शिख तक
पर नही पहुँचते
वो तुम तक
क्योकिं जब जब
उन्हें मन से
कोरे कागज़ पे
उतारने की
करती हूँ कोशिश
आँखों से टप टप
बरसती है स्याही
और भीगता कागज़
गलता हुआ खुद में
मुझे भी गला जाता है
और मेरा ख़त
मुझ तक ही
रह जाता है!
रजनी
मेरा ये ख़त तेरे नाम.
by Rajani Bhardwaj on Monday, March 26, 2012 at 12:20am ·
कही जो बात तुमने ख़त के न पहुंचने की
मन रह गया मुस्करा के तेरे भोलेपन पे
सुन नादाँ जाँ मेरी मेरा ये ख़त तेरे नाम...................
तेरे मन की
गीली जमी पे
जन्म लेता
एक एक हर्फ़
दर्द या प्रीत का
स्याह या सुर्ख
समेटे हो चाहे
सलवटें अंतस की
या फिर शिकन
जिन्दगी की
पहुँचता है मुझ तक
मन मीत मेरे
बिन लिखे ही
कागज़ पे तेरे
क्योकि ख़त ये
सारे तेरे
तेरे अधरों पे
रुके होते हैं
तेरी आँखों में
जमे होते है !!

दो अहसास जुदा जुदा करते पर एक सा बयाँ .
दो अहसास जुदा जुदा करते पर एक सा बयाँ .
by Rajani Bhardwaj on Sunday, March 18, 2012 at 9:22pm ·
दो अहसास जुदा जुदा करते पर एक सा बयाँ ..........
1. मन भी गीला तन भी गीला
फैला आँचल सीला सीला
क्या है जो बरस रहा
मुझ पे मेघ मल्हार सा
बेहिसाब बेआवाज़
लगातार अविराम सा
और मैं अविचल अटल
लिए अंतस में हलचल
बह रही नैन दरिया से
अनवरत अविरल पल पल
क्या है जो बेकल हो रहा बरस
तुम या तुम्हारी याद सरस !!!
2. ना गरज रहे ना बरस रहे
बस रह रह के उमड़ रहे
भीगे अहसासों में लिपटे
मन पे छाये गहरे बादल
सैलाब नही, तूफान नही
होने का आभास नही
आँखें मौन अधर चुप से
तकते चुप चुप गहरे बादल
जाने अजाने अपने बेगाने
जीवन के कई रूप सयाने
अपनी अपनी प्रतिछाया से
कौंध रहे बन बन के बादल
ज्यूँ नीर रमता जोगी सा
उमड़ता घुमड़ता बन के बादल
यूँ तू भी रहा है मुझमे समा
बन के जीवन प्यास का बादल !!!

तेरी बावरिया ........
तेरी बावरिया ........
by Rajani Bhardwaj on Sunday, March 11, 2012 at 9:12am ·
आ छक के तेरे अधरों को माधुर्य का रसपान दूंगी
तेरी प्यास को मीठी सी तृप्ति की तान दूंगी
आ और आके पी मुझे जी खुद को और जी मुझे
मैं हूँ छलकती, रसमयी गन्ने के रस की हंडिया
तेरी बेचेनियों को सुकून की ठंडी छांव दूंगी
सरसब्ज़ कर मन जमी को बहारों को आह्वान दूंगी
आ आके सुरभित बासंती बयार दे निखार मुझे
मैं हूँ सुमनों से लदी फदी,हरी-भरी महकती बगिया
तेरी सांसों को ढाल सुरों में धडकनों को नया गान दूंगी
तेरी जोगन सी रातों में स्निग्ध चांदनी का रास दूंगी
आ आके झिमिर झिमिर सा बरस हौले हौले से छू मुझे
मैं हूँ कल कल सरस धार सी बहती नीर भरी नदिया
समां के तुझको खुद में तुझे तेरे होने का भान दूंगी
रोम रोम में प्रेम भर मैं तुझमे मेरी जान रख दूंगी
आ आके लिख जीवन ग्रन्थ मेरे कोरे मन पे
मैं हूँ तेरे प्रीत में जग को बिसराती तेरी बावरिया

क्या है जो बदल गया ?
by Rajani Bhardwaj on Saturday, March 31, 2012 at 1:52am ·
रोज़ सुनती हूँ ना जाने कितने ही मुंह और जुबानो से
समय बदल गया है , जमाना बदल गया है लोग बदल गये हैं
जब जब ये सुनती हूँ टटोलती हूँ खुद को और चारों और
तब पाती हूँ समय और मानुस तो जस का तस है पर हाँ
कुछ है जो अलग सा दिखता है ..........
* दो क़दमों से चला समय घूमते पहिये पे हो सवार हवा में उड़ने लगा है
* गलियाँ पगडंडीयों से गुजरती हुई सड़कों से राजमार्गों तक चली आई
* मिटटी से बने घर पक्के आलिशान मकानों की शक्ल हो गये है
* आंच देता चूल्हा, सिकती मोटी- मोटी रोटियां फुल्कों सी हलकी हो गई
* सोंधे मसालों की ताज़ी सी गंध डिब्बा बंद फ़ूड की गिरफ्त में हो गई
* अलाव के चारों और बैठकर तपती रातें हीटर की दरकार हो गई
* अल्हड शोखियाँ , तरुनाई , मसे भीगती जवानी कैरियर के दांवपेंच में खप गई
* गिल्ली डंडा , सतौलिया ,गुट्टे , गुडिया की शादी , मिटटी के घरोंदे , फिरकनी
पोशम्पा , रस्सी कूद ,मल्युद्ध और भी ना जाने कितने बचपन मासूमों की
मासूमियत के साथ गुम गये और नौनिहाल हमारे वक़्त से पहले बढ़े हो गये
* अक्षर ज्ञान हो गया इतना अधिक विस्तृत कि जीवन पाठशाला
के दरवाजे बंद हो गये
* रिश्तों कि छलनी के छेद कुछ यूँ हुए बड़े कि कुटुंब से कुनबा , कुनबे से परिवार
और परिवार से बस हम दो हमारे दो हो गये
* सामाजिकता , सहभागिता ,सरोकारिता देश से शहर , शहर से मौहल्ला ,
मौहल्ले से गली , गली से मकान और मकान से मेरे कमरे में सिमट गई
* रीतियाँ रवायते तो गड़बड़ाई हैं यूँ कि करवा चौथ पे पश्चिमी लिबास में
मेहँदी लगवाती दुल्हन को देख वो खुद से आँख मिलाती हुई भ्रमित हो गई
* त्यौंहार , मेले ,राग रंग , उत्सव के मायने बदल गये ,
रीत गई अपनेपन कि आत्मीयता पर ये और अधिक रंगदार
चमकदार और झकास हो गये
* आपाधापी , भागम भाग , रेलम पेल में करते साजो सामान को जमा
जीवन कि गर्माहट से हो खाली ठन्डे बेजान से हो गये
* उब गये हैं खुद को शाबासियां देते , किसी कि आँखों में
प्रीत और विश्वास कि चमक के फाके हो गये
* रुपया सदा सर्वदा रहा कायम और उसके आँगन में जुड़वां बहने
अमीरी गरीबी रही खेल आज भी नये कलेवर में..............
सोचती रही बहुत देर तक अपने आप से उलझती रही
समझने के अनथक प्रयास में बुनती और उधेड़ती रही ..
* समय तो आज भी रुका है उन आँखों में जो ठहर कर दोहराती है
अपनी अपनी दास्ताने और गढ़ते हैं अधर कहानियों को आँखों के पानी में
* मानुस वैसे ही चलता है दो पैरों पे वही चेहरा वही मोहरा
वही काया वही माया जैसा उसने अपने पूर्वज आदि मानव से पाया
* खेतों में फसले वेसे ही पकती है साथ पा नीर और रवि का
* फूल वेसे ही खिलते ,मह्कतें और मुस्कराते है
* हवाएं उड़ाती है आँचल करती है शरारते यूँ ही पात शाखों से
समय वही, मानुस वही, रुपया वही ,जीवन वही
फिर भी जो गया बदल उसको नही जाना हमने
बदला तो फ़क़त नजरिया और सोच का मापदंड
हम अधिक ओर्गेनाइजड
हम बेहतर सीवीलाइजड
व अधिक मेकेनाइजड हो गये
इसलिए अधिक अकेले हो गये
शायद हमारे दिल और दिमाग बदल गये .........
क्या आप बता पाएंगे मुझे कि कौन बदला ??????????
बदलाव या परिवर्तन प्रकृति की मांग ही नही वरन नियम है और तदनुरूप बदलाव
जन्म लेते है , परिपक्व होते हैं और नये स्वरूप में के रूप में खुद को कायम करते हैं
बदलाव मानव जीवन की आवश्यक सच्चाई है जो जन्म से मृत्यु तक निरंतर नये
कलेवर में ढलती है और जिन्हें हम अनुभव आधारित मापदंड कह सकते हैं
बदलाव यकीनन कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आने की ज़द्दोज़हद है जो अच्छा या बुरा
दोनों में से कोई एक हो सकता है परिणाम के रूप में क्योकि बदलाव में एक स्थिति
से दूसरी में प्रवेश किया जाता है जो नये प्रकार की असहजता और द्वन्द के रूप में
सामने आती है!
क्या है जो बदल गया है को लिखने के मूल में जो तत्व मेरे ज़ेहन में काम कर
रहा था वो ये है कि बदलाव को हमने स्थायी रूप से उपयोगितावाद व भौतिकतावाद
से जोड़ दिया है और आवश्यकता, अपेक्षा व वास्तविकता के किसी भी मापदंड को
परखे बिना दौड़ पड़े है एक दूसरे के पीछे .........मानवीय सवेंदनाओं, अपेक्षाओं
रिश्तों के मूल्यों ,साझा जरूरतों , अंतरनिर्भरता ,आपसी समझ के आत्मिक आनंद ,
अपनत्व कि ठंडी व सुकून भरी छांव तथा सहज जीवन पद्दति को दरकिनार कर
बस बदलाव इसलिए हो कि मैं विकास कि दौड़ में सर्वश्रेष्ठ नज़र आऊंचाहे होऊं या नही
रोज़ नये की तलाश में हम और आप जिस तरह के बदलाव के दौर से गुज़र रहे हैं
क्या हम सर्व हिताय सर्व सुखाय के सार्वभौमिक जीवन प्रतिमान के अनुरूप सहज
जीवन जी पा रहे हैं ?
भौतिक स्तर पे पनपता ये बदलाव सुविधा और जरुरत के स्तर पे हमे सामाजिकता
व सहभागिता को छोड़ने को तत्पर नही कर रहा है?
क्या ये परिवर्तन हमारे मानसिक धरातल को मजबूती दे रहे हैं , हमारी
मानवीय क्षमताओं को पुष्ट कर रहे हैं व हमे अधिक सरोकार युक्त संवेदनशील
जीवन जीने को प्रेरित कर रहे है ? हमें निरंतर उत्पन्न तनावों को दुरुस्त करने
या इनका सामना करने का हौसला दे रहे हैं या हमे एक अलग प्रकार के मानसिक
उद्वेलन में जीने के लिए बाध्य कर रहे हैं!
क्या ये बदलाव हमारे सामाजिक ढांचे में , आर्थिक उन्नति में व सबसे जरुरी सहज
आत्मीय रिश्तों में कोई ऐसा सकारात्मक पहलु विकसित कर रहे हैं जंहा हम जीवन
जीने के लिए खुद को अधिक सहज महसूस करते हैं
मैं मानती हूँ कि बदलाव हमारी जिन्दगी कि जीवन्तता से भरपूर मांसपेशी कि तरह
है जो जीवन कि रफ़्तार का आनंद लेने के लिए विकसित होती है, जो हमे बेहतर
करने की ओर धकेलती है किन्तु यदि इस मांसपेशी पे मानसिक नियंत्रण ना हो तो
ये चेतना शून्य हो जाती है ओर जीवन की रफ़्तार वंही थम के रह जाती है
आज आवश्यकता है बदलाव को सही व जागरूक परिपेक्ष्य में जानने की व समझने की
साथ ही मानसिक,सामाजिक ,संवेगात्मक, भावनात्मक स्तर पे बदलाव के साथ सटीक
तालमेल व सामंजस्य की ताकि ये बदलाव स्वचालित हों ओर इसके परिणाम
सकारात्मक सोच की परिपक्वता लिए आत्मीयता की चाशनी में पगे हों .........
जरुरी है सोचना ,विचार करना ओर एक साझा राय कायम करना ......
बाते बहुत हैं कहने सुनने को .....आप अपनी बात जरूर कहियेगा क्योकि
मेरा हमेशा से ये मानना है कि वैचारिक मंथन से हमेशा कुछ ऐसा प्राप्त होता है
जो हमारी सोच व विचारों को नई दृष्टि व नई दिशा देकर हमारा मार्ग प्रशस्त
करता है ............
.रजनी
एक अंतिम बात ...( आज जो हम एक दुसरे से एक बटन के माध्यम से जेहनी
तौर पे जुड़े है ये बदलाव का ही परिणाम है किन्तु इसके पीछे कारणों की
परख ओर पड़ताल भी उतनी ही आवश्यक है !)

जाने क्यूँ .............
जाने क्यूँ .............
by Rajani Bhardwaj on Friday, March 16, 2012 at 12:11am ·
जाने क्यूँ जब वो
बहुत हंसती है
खिलखिलाकर
करती है
ढेर सारी बातें
गुनगुनाती है
प्रेम गीत .....
डर जाता हूँ
मैं अन्दर से
खामोश आँखों
और बोलते
होठों की
अलग अलग
रिदम
पे आते
उसके गीत
मुझे जाने क्या
समझा जाते हैं

मैं जीती रही....
मैं जीती रही.......
by Rajani Bhardwaj on Friday, March 16, 2012 at 12:36am ·
ना चाही थी कभी बड़ी बड़ी मुरादों की खैरात
हौले से मेरे कंधे थपथपा के एतबार बढ़ाया होता
मैं तो जीवन प्रवाह से भरी नदिया सी रही बहती
कभी तो बन सागर मुझे खुद में मिलाया होता
मैं जीती रही पूरे जीवन को तेरे वजूद में समाये
कभी तो अंश भर समा मुझमे अपना बनाया होता
काश के एक बार तो तुमने प्यार से मनाया होता
हौले से सहला के मन को अपने गले लगाया होता

उठ ऐ मेरे युवा ......
उठ ऐ मेरे युवा ..........
by Rajani Bhardwaj on Wednesday, March 21, 2012 at 9:13am ·
हुआ है जो आबादी का साठ फीसदी हिस्सा
बना है झुके कंधे लिए थकन बैचेनी का किस्सा
विरोध विद्रोह सब हुए दफ़न अंधी दौड़ में
खो रहा है खुद में वो खुद की ही पहचान
तुम सार्वभौमिक उर्जावान, आस्थावान
तुम मानवीयता की सर्वकालिक खान
युवा मेरे क्यूँ हो रहा तुम्हारा यूँ अवसान
क्यूँ क्लांत हो भूल गये अपना गौरव गान
आज ये कैसा विकट रोग लगा है तुमको
धन वैभव पद सत्ता की लिप्सा तुमको
अंधेरगर्दी ,कालाबाजारी , छीना छपटी
बेखौफ हो चले तेरे सामने अपना सीना तान
धुन के धनी, दृढ संकल्पी, नव - दृष्टा तुम
जीवन के दृष्टान्त खोजते नई राह के सृष्टा तुम
तुम स्वतंत्रता के पर्याय तुम नव मन चेतना
तुम्हारे कन्धों पे ही टिका है भविष्य का मान
उठ ऐ मेरे युवा संजो के अंतस में साहस को
नये सृजन के गान से नवयुग का कर आहवान
काट अंध उर के सरे बंधन बन ज्योतिर्मय निर्झर
तम हर प्रकाश भर कदम बढ़ा कर नव निर्माण !!

जब से सुनी है पिय के आने की .........
जब से सुनी है पिय के आने की .........
by Rajani Bhardwaj on Thursday, March 29, 2012 at 11:58pm ·
बौराई सी संवार रही खुद को नज़रे टिकी हैं दर पे दीवानों सी
हलचल है हिय में ज़माने की जब से सुनी है पिय के आने की
रात हो चली हैं इतनी लम्बी की करवटे भी होने लगी बैचेन
सलवटें चादर की बेसाख्ता करें बयाँ मेरी बेख्याली की
चाँद की भी हो गई हैं राह लम्बी इस सफ़र में मेरे साथ
थक ने लगी है अब तो शोखी भी सितारों के टिमटिमाने की
हवा भी शाखों पत्तों से कर कर के गुफ्तगुं वहीं ठहर गई है
रात भी मचाने लगी है जल्दी रफ्ता रफ्ता चले जाने की
नींद देने लगी है थपकी पलकों पे जलते खारे दरिया को
सूरज भी मलने लगा है आँखे सुन आवाज़ चहचहाने की

Saturday, 5 May 2012
पहाड़- सागर- नदिया............
पहाड़- सागर- नदिया............
by Rajani Bhardwaj on Saturday, May 5, 2012 at 12:46am ·
सुनो जान,तुम्हे पहाड़ बहुत पसंद हैं ना
और मुझे उफनता ,मचलता सागर
पहाड़ अडिग, अटल, अविचल, अविकल
जमे हुए उन्नत, प्रखर शिखर लिए
एक और जंहा चुनौती देते आसमां को
वंही दूसरी और जमी पे पैर टिकाये
स्थिरता का बोध लिए तुम भी हो ऐसे
इसीलिए तुम्हे हैं पसंद पहाड़ और पहाड़
सागर लहराता, गरजता, उफनता
समाने को आतुर हुंकार भरता प्रचंड वेग से
उत्ताल लहरों से तट से आ टकराता
और तृप्त हो लौटता एक बार फिर आने को
प्रेम में आहलादित भीगे से तुम भी हो ऐसे
इसीलिए मुझे है पसंद सागर और सागर
और तुम ! मैं पहाड़ से सरस रस धार सी बहती
अनुराग की हुलस लिए कल कल जीवन सरिता
पोषित करती धरा को पूरी रवानी से बहती
कर सर्वस्व समर्पण समा जाती मुझ सागर में
क्या तुम जानती हो ऐसा क्यूँ ? क्योंकि तुम हो
मुझसे ही उपजी और मुझमे समाई मेरी नदिया............

Friday, 4 May 2012
याद तेरी
याद तेरी
by Rajani Bhardwaj on Sunday, June 12, 2011 at 7:17am ·
भावों से भरा मन , प्रीत में पगी लगन
अधरों का आचमन , एक निष्ठ समर्पण
भावनाएं कोरी कोरी ,साध उजली उजली
अंतस में है ढेर सी हलचल ,बात रही अबोली !!
आँखों में तिरता जल ,निशब्द चांदनी शीतल
स्मृतियों का कलरव ,देता है दंश हर पल !!
पलकों से छलकता ,सुरमई प्यार का अहसास
तन से लिपट करता, चुभता परिहास !!
भरे भरे नैन देते विशाल सागर का पता
टकराता ह्रदय कोर से कर देता खुद से लापता !!
मौन रह कर संप्रेषित होते अहसासों का आभास
महसूस करवाता ह की तू है यंही मेरे पास
यूँ सुबह से दोपहर और दोपहर शाम में ढली
रात की नीरवता तक तेरी याद मेरे साथ चली !!
******* रजनी ****

अकेलापन
solitude
by Rajani Bhardwaj on Wednesday, June 1, 2011 at 7:41pm ·
अकेले होने का मतलब है
आप अपने साथ है ,
आप अगर अकेले रहने से
घबराते हैं तो
इसका अर्थ हुआ कि आप
खुद के साथ रहने से घबराते हैं !!
जो व्यक्ति अकेला नही रह सकता
वह किसी के भी साथ नही रह सकता है
जो अकेले रहने का सोंदर्य पहचानता है
उसमे लोगों के संपर्क में आने की
क्षमता होती है !!
अकेलापन आपके स्व को
सहेजता है
आपका खुद से
परिचय करता है
आप में प्रेम
पल्लवित करता है
और आपको यांत्रिकता से बाहर लाता है !!
अकेलापन आपको पोषित करता है
आपके अंतर्मन को आइना बनता है
जीवन के मायने समझाता है
जीने का मकसद बताता है !!
अकेले में आपको नकाब नही ओढना पड़ता
न कोई बनावट ,न कोई सजावट
न कोई छलावा
न कोई दिखावा
ठीक वैसे
जैसा कुदरत ने बनाया है !!

रीढ़ सम पिता तुम
रीढ़ सम पिता तुम
by Rajani Bhardwaj on Thursday, June 2, 2011 at 11:03pm ·
शरीर की रीढ़
बनती है छोटी छोटी अस्थियों के
कोमल गद्दियों पे जुड़ने से !!
इसलिए
रीढ़ में होती है
अस्थि की कठोरता
और गद्दियों का लचीलापन !!
ऐसे ही कठोरता में
कोमलता को लपेटे
रीढ़ सम
पिता हो तुम !!
रीढ़ बनाती है
संतुलन पूरे शरीर का
चलते , दौड़ते ,
कूदते ,मुड़ते , झुकते
सरे ज़र्क खुद पे
झेल जाती है !!
रीढ़ जो शरीर को लुंज पुंज
नही होने देती
साधती है सिर को
पृष्ठ को पुष्ट कर
मजबूती देती है बांहों को
कमर को दे आधार
शरीर को संतुलन से सधी
चाल देती है !!
ये जुदा बात है कि
रीढ़ के अस्तित्व को
जानते हुए भी
इसकी उपादेयता पे
ध्यान नही जाता
क्योकि
ये पीछे से सुरक्षा देती है !!
यानिकी
स्वयम पीछे रहकर
जीवन को
आगे बढ़ाती है
और ऐसे
रीढ़ सम
पिता हो तुम !!
rajni 2010

और .. थोडा और ....
by Rajani Bhardwaj on Wednesday, June 1, 2011 at 12:51pm ·
प्रेम में तुम्हरे
एक लय है
जो बहुत ही
नफासत व् नजाकत से
बेतरतीब
तन व् मन
के सुरों को
एक राग में
पिरोकर
अवर्णनीय
स्वरलहरियों का
संगीत रचता है !!
समूची प्रकृति
निशब्द
हो सुनती जिसे
और
इसका सुरीलापन
ग्रह,नक्षत्र ,
ब्रह्माण्ड
सभी को
नर्तन करा जीवन के
नूतन आयामों में
प्रवेश करा जाती है !!
इस प्रेम में
आकंठ
तक डूबकर
हर बार
तृप्ति मेरी
नव प्यास का
कटोरा
लिए होती है --
और ....
थोडा और .......... !!
रजनी २००९ दिस.
तुम्हारा स्पर्श
by Rajani Bhardwaj on Sunday, May 29, 2011 at 12:18am ·
जीवन के
अनेक
जीवन पृष्ठों को
लिखा ,पढ़ा और ठीक किया मैने !!
पर
मन की
कोरी माटी
पे लिखे
कितने ही प्रेमग्रंथ ,
काव्य ,
ऋचाये,
छंद ,
प्रसंग
अछूते ही रह गये !!
न पढ़े गये
न गढ़े गये
न समझे गये
न ही ठीक किये गये !!
आज उस अपने
अनछुए मन को
तुम्हारा स्पर्श
चाहती हूँ !!
तुम में उसको
रखकर
अपने
अस्तित्व को
तुममे
समाहित
करना चाहती हूँ !!
RAJNI feb 2010
एक राह के बटोही हैं हम
एक राह के बटोही हैं हम
by Rajani Bhardwaj on Saturday, May 28, 2011 at 2:57pm ·
तुम और मैं
न जाने कब से
न जाने कंहा से
जाने अनजाने
जन्मे अजन्मे
अपनी अपनी चुनी राहों पे
चलते रहे अनथक,
राह के छोटे छोटे पड़ावों की
खुशियों व् तकलीफों से
अपने अंतस को सींच
जीवन की प्यास
बरकरार रख
चलते रहे अनवरत,
न ये जाना की
एक रह के बटोही हम !!
दूर से देखते ,गिरते, बिखरते
संवारते एक दुसरे को
न बंद पलकों पे
सपनो को सजने दिया
न खुली आँखों को
आवरण हटाने दिया
पर कंही अकुलाहट थी
मन की जमी में
जीवन की सुगबुगाहट थी
पाषाणी माटी में
कोई रसधार चल रही थी
बेआवाज़ साथ साथ
कवच में परिबध्द
प्रेम के बीज को भिगोती गलाती
प्रस्तर सा कवच
जब हार टूट गया तो
प्रेमबीज में
आ रही थी दो नन्ही हरी कोंपल
इस कोंपल की सरलता
कोमलता और चेतनता ने
हमारी सुप्त चेतना को जगा
विस्मृत कर दिया हमे
और जब हुई ये एकाकार
तो आया समझ
एक ही राह के बटोही है हम !!
rajni

Monday, 30 April 2012
मानव के उद्विकास का अध्धयन
by Rajani Bhardwaj on Saturday, April 7, 2012 at 11:10pm ·
मानव के उद्विकास का अध्धयन
प्रथम जीव से लेकर मानव तक जैव विकास का लम्बा इतिहास रहा है जिसमें जीवों के
वंश- वृक्ष में मानव सबसे उपरी टहनी पे लगा सर्व श्रेष्ठ फल है !
मानव के उद्विकास का अध्धयन विभिन्न शैल स्तरों से प्राप्त अस्थियों, जबड़ों, खोपड़ियों और
दांतों के जीवाश्मों को सूत्रबद्ध करके किया गया है जिसकी रुपरेखा निम्न है -------
1. मानव के प्राम्भिक पूर्वज -- इन्हे गज श्रुज़ कहा गया है जिनकी उत्पत्ति 10 करोड़ वर्ष पूर्व
क्रिटेशियस कल्प में हुई ! ये प्रथम स्तनधारी थे !
2. मानव के प्रोसिमियन पूर्वज-- ये दो प्रकार के थे .....
1. वृक्षाश्रयी श्रुज --- आज से 6 करोड़ वर्ष पूर्व पैलीयोसिन कल्प में इन
की उत्पत्ति हुई ये वृक्षों पे रहा करते थे १
2. लीमर्स, लोरिस व टारसीयर्स-- वृक्षाश्रयी का उद्विकास 3 शाखाओं में
बंट गया जिसमें टारसीयर्स सर्वाधिक विकसित प्रकार के थे ! ये काफी हद
तक छोटे बन्दर से मिलते हुए थे!
3. मानव के एन्थ्रोपोइड पूर्वज -- इसमें 3 वंश शामिल हैं ...बन्दर वंश , कपि वंश व मानव वंश
1. बन्दर वंश --आज से लगभग 4 करोड़ वर्ष पूर्व इओसीन युग के अंतिम
चरण में दो भिन्न दिशाओं में द्विनेत्रिय दृष्टि वाले बंदरों जैसी जातियों की
उत्त्पत्ति हुई जिन्हें नई दुनिया (दक्षिणी व मध्य अमेरिका ) के बन्दर व
पुरानी दुनिया( अफ्रीका व एशिया ) के आदिबन्दर कहा गया! इनमे से
आदिबन्दर के लक्षण कपि व मानव के लक्षणों से मेल खाते हैं , अत:
इन्हें मानव की उदविकासीय शाखा के पूर्वज कहा गया ! इनका नाम
ओलिगोपिथेकस कहा गया ! इसके जीवाश्म ओलिगोसीन युग की
चट्टानों में प्राप्त हुए है !
2. कपि वंश -- ओलिगोपिथेकस के जीवाश्म से पता चलता है कि कपि
व मानव की वंश शाखा 3 करोड़ वर्ष पूर्व बंदरों की वंश शाखा से पृथक
हुई और 2.5 करोड़ पुराने प्राप्त दो जीवाश्म प्रोप्लिओपिथेकस व
एईजीपटोपिथेकस जिनके लक्षण कपि व मानव से अधिक मिलते हुए
थे , को आदिकपी कहा गया!
माओसीन युग की 2 करोड़ तथा प्लिओसीन युग की 50 लाख वर्ष पूर्व की
चट्टानों में ड्रायोपिथेकस व शिवेपिथेकस आदिकपियों के जीवाश्म भारत
की शिवालिक पर्वत श्रेणी में प्राप्त हुए हैं जिनके हाथों, करोटि व मस्तिष्क
के लक्षण बंदरों जैसे एवं चेहरे, जबड़ों व दांतों के लक्षण कपियों जैसे थे !
1.2 करोड़ वर्ष पूर्व शिवेपिथेकस से मानव वंश का विकास हुआ !
3. मानव वंश----मायोसीन युग के अंतिम चरण में उष्ण कटिबंधीय वनों का
व्यापक विनाश हुआ और इनके स्थान पे घास के मैदानों का विकास हुआ
जिससे आदि कपियों को स्थलीय जीवन अपनाना पड़ा व सर्वाहरी जीवन के
अनुकूलन के उन्हें तेज़ दौड़ना व शिकार करना आवश्यक हो गया!
इस आवश्यकता की पूर्ति के लिए आदि कपियों को सीधे खड़े होकर द्विपद
चारी गमन अपनाना पड़ा और यही लक्षण आदि कपियों से आदि मानव
पूर्वज के उदय का मूल आधार बना ! आदि मानव पूर्वजों के प्राप्त जीवाश्म ..
1. रामापिथेकस व कीनियापिथेकस -- भारत की शिवालिक एवं अफ्रीका व चीन की
चट्टानों में 1.2 से 1.4 करोड़ वर्ष पुराने ये जीवाश्म प्राप्त हुए हैं जिनमे मानव की भांति
अर्धचंद्राकार दन्त रेखा , छोटे जबड़े व चेहरा अधिक सीधा एवं खड़ा हुआ है ! इन्हे
मानव वंश का प्रथम पूर्वज कहा गया
2. आस्ट्रेलोपिथेकस -- दक्षिणी अफ्रीका में तवांग के निकट 32 से 36 लाख वर्ष पूर्व के
जीवाश्म प्राप्त हुए जिनका दन्त विन्यास, शारीरिक कद ,तथा भiर वर्तमान मानव से
काफी मिलता जुलता हुआ है ! रेमंड डार्ट ने इन्हे पहला आदि मानव कहा ! इन
जीवाश्मों के साथ के साथ छड़ियों , पत्थरों व हड्डियों के ढेर भी प्राप्त हुए हैं जिस से
प्रमाणित होता है कि ये इन वस्तुओं का हथियार के रूप में उपयोग करता था इसलिए
इन्हे हथियार संग्राहक कहा गया है !
3. पैरैन्थ्रोपस व ज़िन्ज़िन्थ्रोपस ---- अफ्रीका के जावा की चट्टानों में 18 लाख वर्ष पूर्व के
जीवाश्म प्राप्त हुए! ये पूर्वज भारी भरकम शरीर वाले थे जैसे की आज के गोरिल्ला हैं !
4.लूसी ---इथियोपिया की चट्टानों में अमेरिका के डी. जोहन्सन को 30 लाख वर्ष पुराना
आदि मानव का एक पूरा कंकाल प्राप्त हुआ है ! चूँकि ये एक मादा का जीवाश्म था इसलिए
इसे लूसी नाम दिया गया किन्तु अब इसे आस्ट्रेलोपिथेकस एफैरेंसिस नाम दिया गया है !
इसके अधिकांश लक्षण आधुनिक मानव से मिलते जुलते हैं !
5. प्रागैतिहासिक मानव --- आस्ट्रेलोपिथेकस एफैरेंसिस से आधुनिक मानव जाति
के वंशानुक्रम में मानव की अनेक जातियां विकसित हुई जो कुछ समय रहकर विलुप्त
होती गई ! इन्हें इसीलिए प्रागैतिहासिक मानव जातियां कहते हैं जो कि निम्न हैं --
1.होमो हेबिलस -- इस मानव जाति कि उत्त्पत्ति 16 से 18 लाख वर्ष पूर्व प्लीस्टोसीन युग
के आरम्भ में हुई ! इसके जीवाश्म पूर्वी अफ्रीका के ओल्डूवाई गर्ज़ कि चट्टनो में मिले हैं!
इसके शरीर का कद 1.2से 1.4मीटर था और भर 40 से 50 किग्रा ! इसकी कपाल गुहा
का आयतन 700 CC था! यह सर्वाहरी था व दोनों पैरों पे सीधा चलता था ! यह मानव
पत्थरों व हड्डियों को तराश कर हथियार बनाया करता था इसलिए इसे हथियार निर्माता
कहा गया !
2. होमो हीडलबर्गेंसिस -- आज से 10 लाख वर्ष पूर्व के ये मानव जीवाश्म जर्मनी के
हीडलबर्ग स्थान के निकट मिले हैं ! इनके जबड़े काफी बड़े थे किन्तु दांत आधुनिक
मानव के समान थे !ये माना जाता है कि यह शाखा कुछ समय विकसित रहकर विलुप्त
हो गई !
3. होमो इरेक्टस इरेक्टस----यूजीन डुबाय को अफ्रीका के मध्य जावा में प्लीस्टोसीन युग
की 17 लाख वर्ष पुरानी चट्टानों में इस मानव के जीवाश्म मिले ! इसे सीधा खड़े हो कर
चलने वाला कपि मानव या जावा मानव भी कहा गया ! इसका कद 170 सेमी लम्बा व
भर 70 किग्रा था , ललाट नीचा व ढलवां था , कपाल गुहा का आयतन 700 से 1110 CC
तक था , ये सर्वहारी थे, ये गुफाओं में रहते थे , भोजन बनाने व शिकार को घेर कर मारने
के लिए इनके द्वारा आग के उपयोग के प्रमाण मिलते हैं !
4. होमो इरेक्टस पेकिंसिस -- चीन के पेकिंग के पास मिले ये जीवाश्म लगभग
6 लाख साल पुराने हैं ! इसके लक्षण जावा मानव के समान थे किन्तु इसका कद
उनसे छोटा था लेकिन कपाल गुहा का आयतन 850 से 1300 CC था ! ये स्फटिक से
बनाये नुकीले हथियार काम में लिया करते थे व समूह बना कर गुफाओ में रहते थे !
5. होमो इरेक्टस मोरीटेनिकस( टर्नीफायर मानव ) ---अफ्रीका के टर्नी फायर स्थान से
मिले जीवाश्म जो काफी हद तक जावा मानव से मिलते है !
6. होमो सेपियंस ( आधुनिक मानव ) --- इस मानव की विभिन्न प्रजातियों का स्वतंत्र
विकास हुआ अथवा इसके सदस्य विकसित होकर संसार भर में फ़ैल गये ! इसकी
प्रजातियाँ निम्न है ----------
1.होमो सेपियंस निएनडरथेलसिस (निएनडरथल मानव )--- यह प्रजाति 1.5 लाख वर्ष पूर्व
अफ्रीका में विकसित होकर यूरोप व एशिया में फैली और लगभग 35000 वर्ष पूर्व विलुप्त
हो गई ! इसके प्रथम जीवाश्म जर्मनी की निएनडर घाटी में मिले और बाद में विभिन्न
देशों में पाए गये ! इसकी कपाल गुहा का आयतन 1350 से 1700 cc था , मस्तिष्क
में वाणी के केंद्र विकसित हो गये थे , इनमे श्रम विभाजन के आधार पर सामाजिक जीवन
धर्म व संस्कृति की स्थापना की, ये समूहों में शिकार करते थे , चकमक पत्थरों से हथियार
बनाते थे , जानवरों की खाल के वस्त्र पहनते थे , रहने के लिए झोपडिया बनाते थे व मुर्दों को
विधिवत दफनाते थे !
2.होमो सेपियंस फोसिलिस ( क्रो- मेग्नोन मानव )----लगभग एक लाख वर्ष के सफल अस्तित्व
के बाद निएनडरथल मानव का विलोप होने लगा व एक नई मानव प्रजाति का विकास आरम्भ
हुआ जिसे होमो सेपियंस फोसिलिस नाम दिया गया ! इसके जीवाश्म फ़्रांस में क्रो मैगनन की
चट्टानों से प्राप्त हुए इसलिए इसे क्रो- मेग्नोन मानव भी कहा गया ! इस मानव का कद 180
सेमी था , सीधी भंगिमा , ललाट चौड़ा , नाक संकरी, जबड़े मजबूत , ठोड़ी विकसित व कपाल
गुहा का आयतन 1600 cc था ! ये तेज़ चल व दौड़ सकते थे , परिवार बनाकर रहते थे ,
अधिक सभ्य एवं बुद्धिमान थे , सुन्दर हथियार ही नही वरन सुन्दर आभूषण भी बनाते थे ,
पत्थरों पे गोद कर कला कृतिया बनाया करते थे,पशुपालन में कुत्ते पाला करते थे व मुर्दों को
नियमित धर्म क्रियाओ के साथ गाढ़ते थे!
3. होमो सेपियंस सेपियंस ( वर्तमान मानव )----- क्रो- मेग्नोन मानव के बाद के विकसित मानव
में सांस्कृतिक विकास का प्रभुत्व बढ़ा और अपनी बुद्धि का उपयोग कर पशु पालन , भाषा तथा
लिखने पढने की क्षमता का विकास किया, जलवायु परिवर्तनों के अनुरूप वस्त्र , बर्तन , घर आदि
का उपयोग किया व कृषि और सभ्यता का विकास किया ! इसे होमो सेपियंस सेपियंस कहा गया
इनका विकास आज से 10-11 हजार वर्ष पूर्व एशिया के कैस्पियन सागर के निकट हुआ एवं फिर
इसका तीन दिशाओं में देशांतरण हुआ जंहा विविध परिस्थियों के अनुसार इनमे कुछ शारीरिक व
व्यावहारिक विभेदीकरण हुए ! अब इन्हे तीन प्रमुख भौगोलिक प्रजातीय कहा जाता है जो कि
निम्न है -----
1.कोकेसोइड --- पश्चिमी दिशा में भूमध्य सागर के किनारे किनारे फैलकर ये यूरोप , दक्षिणी
पश्चिमी एशिया , भारतीय उप महाद्वीप , अरेबिया तथा उत्तरी अफ्रीका की वर्तमान
गौरी प्रजाति में विकसित हुए ! आज संसार की लगभग एक तिहाई जनसँख्या
कोकेसयाड्स की ही है
इनका रंग गौरा, नाक पतली उठी हुई , माथा ऊँचा , ठोड़ी सुविकसित, होठ पतले
व बाल चपटे या लहरदार होते हैं !
2. नीग्रोइड --- दक्षिणी दिशा में जाने वाले सदस्य भारतीय सागर के दोनों और फैलकर अफ्रीका
एवं मिलैनेशिया की काली नीग्रो प्रजाति में विकसित हुए ! आज संसार की 16 से
20 % जनसँख्या नीग्रोइड्स की है !
इनका रंग गहरा काला, बाल घुंघराले काले , माथा गोल उभरा हुआ , नाक चौड़ी व
चपटी , ठोड़ी ढलवां तथा होठ मोटे व बाहर की ओर निकले हुए होते हैं !
3. मोंगोलोइड----उत्तर व पूरब दिशाओ की ओर जाने वाले सदस्य साइबेरिया , चीन , तिब्बत ,
में बस कर मोंगोलोइड प्रजाति में विकसित हुए ! संसार की लगभग आधी जनसँख्या
इसी प्रजाति की है !
इनका रंग गोरा पीला , बाल सीधे , आँखे छोटी व तिरछी , चेहरा चपता , कद छोटा ,
व सिर चोडा होता है !
होमो सेपियंस सेपियंस के उत्त्पत्ति काल को पाषाण काल कहते हैं , फिर इस ने कांस्य काल
में प्रवेश किया ओर अब लौह काल चल रहा है !
RAJANI
lecturer in biology
ये मेरे जीवन पन्ने..........
by Rajani Bhardwaj on Thursday, April 19, 2012 at 4:52pm ·
तलाशती हूँ कई बार खुद को खुद में पाती हूँ खोती हूँ
खंगालती हूँ सहेजती हूँ समेटती हूँ ये मेरे जीवन पन्ने
बासंती बयार को छु नव पल्लव से खिलते पन्ने
रवि रश्मि व बूंदों से मिल इन्द्रधनुषी छटा बनाते पन्ने
अद्भुत अनोखे भित्ति चित्र से मन दीवारों पे अंकित पन्ने .
हौसलों के पंखो पे आसमां की जद नापते पखेरू पन्ने
प्रेम सुधा में भीगे सरस भीने भीने स्वप्निले पन्ने
नेह की सुईं में विश्वास के धागे से सिले तरतीबवार पन्ने
प्रीत की कस्तूरी महक से मन आँगन में बौराए पन्ने
उमंग की कश्ती बन कर मन दरिया में तैरते पन्ने !
पीड़ा से झरते ज़र्द अनकही बातों के ग्रन्थ बने गूंगे पन्ने
कतरा कतरा भीगते गलते खारे समन्दर को सोखते पन्ने
प्रवंचनाओं की आंच में सिके रक्त तप्त सुनहरे पन्ने
उबड़ खाबड़ सख्त जमी पे क़दमों को आजमाते पन्ने !
तम धकियाते आस्था की लौ से रोशन उजले उजले पन्ने
अदम्य इच्छा शक्ति से सपने साकार करते सुनहरे पन्ने
नेह की मीठी चाशनी में पगे रस माधुर्य छलकाते पन्ने
नदिया से किलोल करते झूम झूम गाते इठलाते पन्ने !
मिलन -विरह व हर्ष- विषाद, रात -दिन व आस -निराश
सांसो की लिपि से लिखे हर पल नये छंद रचते पन्ने
जीवन का गान गाते , मृत्यु का राग सुनाते जीवन पन्ने
मुझको खुद से है मिलवाते धूप छाँव सरीखे जीवन पन्ने !
रजनी
Sunday, 29 April 2012
क्योकि तुम हो ही खूबसूरत .............
क्योकि तुम हो ही खूबसूरत .............
by Rajani Bhardwaj on Monday, April 23, 2012 at 10:43pm ·
न नशीली न कंटीली न मृगी सी चंचल है तुम्हारी आँखे
पर जब प्यार से छलछला कर भर आती हैं मेरी एक झलक से
तो तुम लगती हो मुझे खूबसूरत ............
न कमल दल से कोमल न मधु के छलकते प्याले तुम्हारे अधर
पर जब मेरी क्षणिक सी वेदना पे लरज़ उठते हैं अस्फुट शब्दों में
तो तुम लगती हो मुझे खूबसूरत .............
न लट में शोखी के कुंडलन न घिरे होते हैं बदरा तेरे गेसुओं में
पर जब ये खुल के बिखरते हैं ठंडी छांव सरीखे मेरे शानो पे
तो तुम लगती हो मुझे खूबसूरत ...............
सुगढ़ हाथो से काम सहेजती करती दिन भर की बेहिसाब बाते
जब अचानक मेरी खामोश मुस्कराहट पे चिंहुक के जाती हो रुक
तो तुम लगती हो मुझे खूबसूरत ...............
सुरीले से गीत को गुनगुनाते उसकी रिदम पे खोल बांहों को
जब थिरक जाती हो लहरा के पल्लू पूरी शिद्दत से आँगन में
तो तुम लगती हो मुझे खूबसूरत ..........
मेरी सांसों को खुद की मौजूदगी से महकाती हुई नाजो अदा से
जब मेरे इसरार पे सिमट आती हो मेरे पहलु में शर्म से दहकती हुई
तो तुम लगती हो मुझे खूबसूरत ..........
क्योकि तुम हो ही खूबसूरत .............
रजनी
Subscribe to:
Posts (Atom)