उठ ऐ मेरे युवा ..........
by Rajani Bhardwaj on Wednesday, March 21, 2012 at 9:13am ·
हुआ है जो आबादी का साठ फीसदी हिस्सा
बना है झुके कंधे लिए थकन बैचेनी का किस्सा
विरोध विद्रोह सब हुए दफ़न अंधी दौड़ में
खो रहा है खुद में वो खुद की ही पहचान
तुम सार्वभौमिक उर्जावान, आस्थावान
तुम मानवीयता की सर्वकालिक खान
युवा मेरे क्यूँ हो रहा तुम्हारा यूँ अवसान
क्यूँ क्लांत हो भूल गये अपना गौरव गान
आज ये कैसा विकट रोग लगा है तुमको
धन वैभव पद सत्ता की लिप्सा तुमको
अंधेरगर्दी ,कालाबाजारी , छीना छपटी
बेखौफ हो चले तेरे सामने अपना सीना तान
धुन के धनी, दृढ संकल्पी, नव - दृष्टा तुम
जीवन के दृष्टान्त खोजते नई राह के सृष्टा तुम
तुम स्वतंत्रता के पर्याय तुम नव मन चेतना
तुम्हारे कन्धों पे ही टिका है भविष्य का मान
उठ ऐ मेरे युवा संजो के अंतस में साहस को
नये सृजन के गान से नवयुग का कर आहवान
काट अंध उर के सरे बंधन बन ज्योतिर्मय निर्झर
तम हर प्रकाश भर कदम बढ़ा कर नव निर्माण !!
रजनी
No comments:
Post a Comment